महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी 2022 | Mahila Sarkari Naukri
12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी के बहुत अवसर होते हैं। जिनमें वे 12वीं के तुरंत बाद ही आवेदन कर सकती हैं। केंद्र व राज्य स्तर पर हर वर्ष बहुत सी वैकेंसी निकलती है। महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर होता है।
सरकारी नौकरियों में 12वीं के बाद महिलाओं के लिए विशेष रिजर्वेशन भी दिया जाता है। यदि आप 12वीं के बाद आगे पढ़ाई नहीं करना चाहती हैं। और 12वीं की मार्कशीट के आधार पर सरकारी नौकरी करना चाहती हैं। तो महिला के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी (12th Pass Government Jobs For Female in Hindi) के बारे में यहां पर बताया गया है।
12वीं पास महिलाओं के लिए एसएससी (SSC) द्वारा सरकारी नौकरी
विभिन्न सरकारी विभाग में भर्ती के लिए SSC (कर्मचारी चयन आयोग) प्रत्येक वर्ष एग्जाम आयोजित कराता है। जिनमें बहुत से पदों के लिए 12वीं पास कंडीडेट भी आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास महिलाओं के लिए यह बहुत ही अच्छा करियर विकल्प होता है। वे 12वीं के बाद इन पदों में सरकारी जॉब कर सकती हैं।
SSC CHSL (एसएससी CHSL द्वारा सरकारी नौकरी)
- SSC CHSL एग्जाम द्वारा पोस्टल असिस्टेंट, sorting असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क आदि पदों पर भर्ती की जाती है।
- इन पदों में आवेदन के लिए आपकी आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। तथा किसी भी स्ट्रीम से न्यूनतम 50% अंक के साथ 12वीं पास होने चाहिए।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड A के पद के लिए 12वीं में PCM / PCMB विषय होनी चाहिए।
- लोअर डिविजन क्लर्क सैलरी 20,000 से ₹63000, पोस्टल असिस्टेंट, शॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर की सैलरी 25000 से ₹81000 होती है।
SSC स्टेनोग्राफर
12वीं के बाद शॉर्ट टर्म टाइपिंग कोर्स करके स्टेनोग्राफर की जॉब कर सकते हैं। इस एग्जाम द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रेड C और स्टेनोग्राफर ग्रेड D के पद पर भर्ती की जाती है।
SSC GD कांस्टेबल एग्जाम
- इस एग्जाम द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल की भर्ती की जाती है।
- जीडी कांस्टेबल के लिए आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए।
- जीडी कांस्टेबल की मासिक सैलरी ₹21000 से ₹69000 तक होती है।
SSC MTS
एसएससी एमटीएस एग्जाम द्वारा साफ सफाई कर्मचारी चपरासी आदि की जॉब कर सकते हैं।
12वीं पास महिलाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी
रेलवे विभाग लगभग प्रत्येक वर्ष गवर्नमेंट जॉब वैकेंसी निकालता है। इनमें से बहुत सी ऐसी भी पोस्ट है, जिनमें 12वीं पास स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहती हैं तो रेलवे की नौकरी के लिए आवेदन अवश्य करें। रेलवे विभाग द्वारा 3 ऐसे एग्जाम आयोजित कराए जाते हैं, जिनमें 12वीं पास स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं।
- RRB NTPC (आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी)
- RRB ALP (आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट एंड टेक्निशियन)
- RRB Group D
RRB NTPC
- इस एग्जाम द्वारा जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क जैसे पदों पर भर्ती की जाती है।
- RRB NTPC के लिए किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास होना चाहिए। 12वीं बोर्ड एग्जाम में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
- यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट होता है साथ ही कुछ निश्चित पद के लिए टाइपिंग टेस्ट भी होता है।
- एनटीपीसी द्वारा भर्ती में वार्षिक सैलरी 3.5 लाख रुपए से 5.5 लाख रुपए तक होती है।
RRB ALP
- इस एग्जाम द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट एंड टेक्निशियन के पद पर भर्ती की जाती है।
- आरआरबी एएलपी एग्जाम के लिए फिजिक्स और गणित विषय के साथ न्यूनतम 50% अंक से 12वीं पास होना चाहिए।
- दसवीं के बाद आईटीआई कोर्स करने के बाद भी इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आरआरबी एएलपी एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट होता है, साथ ही एप्टिट्यूड टेस्ट भी होता है।
- RRB ALP की वार्षिक सैलरी 3.5 लाख रुपए से ₹600000 तक होती है
RRB Group D
- इस एग्जाम द्वारा ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्स मैं, हेल्पर आदि जैसे पद पर भर्ती की जाती है।
- आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के लिए किसी भी इस टाइम से 12 वीं पास होना चाहिए।
- इस भर्ती में वार्षिक वेतन 3.5 लख रुपए से ₹500000 तक होता है।
RRB RPF कांस्टेबल एग्जाम
- इस एग्जाम द्वारा रेलवे कांस्टेबल की भर्ती की जाती है।
- इसके लिए आयु 18 से 27 वर्ष तथा 12 वीं पास होना चाहिए।
महिलाओं के लिए 12वीं के बाद राज्य पुलिस की गवर्नमेंट जॉब
लगभग हर वर्ष प्रत्येक राज्य पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती करता है। 12वीं के पास महिलाओं के लिए यह बेहतरीन जॉब अपॉर्चुनिटी होती है। क्योंकि राज्य स्त्री कॉन्स्टेबल भर्ती में उन्हें रिजर्वेशन भी दिया जाता है। 12वीं के बाद आप आसानी से स्टेट पुलिस का फॉर्म भर सकती हैं।
POLICE CONSTABLE
- पुलिस कांस्टेबल परीक्षा reserved civil police और reserved territorial armed constabulary पद पर भर्ती की जाती है।
- इस भर्ती के लिए आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
- पुलिस कांस्टेबल की सैलरी लगभग ₹30000 होती है।
12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी
12वीं पास करने के बाद आप आंगनवाड़ी में हेल्पर की पोस्ट के लिए आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि विभिन्न राज्य में आंगनवाड़ी की पोस्ट के लिए आयु सीमा में भिन्नता हो सकती है।
आप 10वीं के बाद भी आंगनवाड़ी में सरकारी नौकरी कर सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मासिक सैलरी 5000 से ₹20000 तक होती है। कार्यानुभव के साथ सैलरी में भी बढ़त होती जाती है।
12वीं के बाद महिलाओं के लिए डिफेंस में गवर्नमेंट जॉब
डिफेंस के अंतर्गत एयर फोर्स, नेवी और आर्मी में बहुत सी जॉब वैकेंसी आती है। जिनमे 12वीं के बाद महिला ने आवेदन कर सकती है। 12वीं के बाद साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स NDA का फॉर्म भर सकती हैं।
यदि आपकी मैथ्स स्ट्रांग है तो आप आसानी से यह एग्जाम क्वालीफाई कर सकती है। इंडियन आर्मी के लिए किसी भी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु 16.5 वर्ष से 19.5 वर्ष तक होनी चाहिए।
12वीं के बाद महिलाओं के लिए अन्य जॉब अपॉर्चुनिटी
यहां पर बताई गई सरकारी नौकरी के अलावा भी ऐसी बहुत सी जॉब अपॉर्चुनिटी होती हैं। जिनमें महिलाएं आसानी से जॉब पा सकती हैं। महिलाओं के लिए 12वीं पास सरकारी नौकरी कौन-कौन सी हैं? इसके बारे में यहां पर बताया गया है।
यदि आप 12वीं के बाद टीचिंग में करियर बनाना चाहती हैं। तो नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) कोर्स करके नर्सरी स्कूल में सरकारी अध्यापक बन सकती है। यदि आपको कंप्यूटर में इंटरेस्ट है। तो 12वीं के बाद अपनी पसंद अनुसार कंप्यूटर का कोर्स करके आप बहुत अच्छी जॉब पा सकती है। आप वेब डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग जैसे कोर्स करके फ्रीलांसिंग भी कर सकती हैं। और इस काम से बढ़िया इनकम भी जनरेट कर सकती हैं।